Faridabad NCR
प्रसिद्व युवा उद्योगपति आशीष जैन व अभिषेक जैन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : फरीदाबाद शहर के प्रसिद्व युवा उद्योगपति व अल्फा अभिराशी ग्रुप के डायरेक्टर आशीष जैन व अभिषेक जैन भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मिले। इस मौके पर आशीष जैन और अभिषेक जैन ने रक्षा मंत्री को बताया कि अमेािका और चीन के बीच चल रहे टेरिफ वॉर से भारत को काफी फायदा मिलेगा,क्योकि चीन के बाद भारत सबसे बड़ा उत्पादन करने वाला देश है। इसके अलावा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल ट़प दोस्त है और दोनो एक दूसरे के हितों का ध्यान रखते है। मोदी जी की सोच और दूरदर्शिता से आने वाले समय में भारत को विश्व गुरू बनने से कोई नहीं रोक सकता। आशीष जैन ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह जी प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रहे है और उनकी योजनाएं उद्योगपतियों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। मोदी जी के मंत्रीमड़ल में शामिल फरीदाबाद के सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर भी समय समय पर उद्योगपतियों से मिलकर उनके विचारों और उद्योगों की बेहतरी के लिए क्या किया जा सकता है इसके लिए लगातार बैठके करते रहते है। उन्होनें बताया कि प्रदेश के केबीनेट मंत्री विपुल गोयल और राज्यमंत्री राजेश नागर भी उद्योगपतियों के मुददो का समय समय पर निराकरण करते रहते है। अभिषेक जैन ने बताया कि यहां के उद्योग मेक इन इंडिया अभियान के तहत रक्षा क्षेत्र में अपने उत्पाद देकर देश की ताकत को मजबूती प्रदान कर रहे है। इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने कहा कि आप जिस तरह विदेश में मोदी जी के मेक इन इडिया कार्यक्रम का अपने उत्पादों के माध्यम से डक़ा बजा रहे हो वो वाकई में सराहनीय है।