Faridabad NCR
डोर टू डोर दस्तावेजों का सेल्फ सर्टिफिकेशन कार्य तेज : स्वप्निल रविंद्र पाटिल एडिशनल कमिश्नर

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : अप्रैल। लाल डोरा/आबादी वाली प्रॉपर्टी के कागजातों का सेल्फ सर्टिफिकेशन करने के लिए प्रत्येक जॉन में डोर टू डोर कार्य किया जा रहा है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के द्वारा प्रदेशवासियों को लाभान्वित करने वाली योजनाओं पर नगर निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास के मार्गदर्शन में सभी क्षेत्रीय कर अधिकारियों ने लाल डोरा/आबादी से संबंधित प्रॉपर्टी सर्टिफिकेट का कार्य और प्रॉपर्टी सेल्फ सर्टिफिकेशन कार्य तेज कर दिया गया है। इस कार्य के लिए मुनादी का कार्य भी निगम द्वारा कराया जा रहा है
ताकि आज ओल्ड जोन 1 के अंतर्गत आने वाले गांव बुड़ेना, ओल्ड फरीदाबाद, अजरौंदा, दौलताबाद सीही में यह सेल्फ सर्टिफिकेशन का कार्य क्षेत्रीय कराधान अधिकारी सृष्टि बब्बर के नेतृत्व में टीम ने घर घर जाकर किया। इसके अलावा बल्लभगढ़ जॉन ओर चंदवावली जॉन में घर घर जाकर नगर निगम की तरफ से कर्मचारियों ने पहुंचकर स्थानीय निवासियों से उनकी लाल डोरा अथवा आबादी की प्रॉपर्टी से संबंधित कागजातों का प्रमाण पत्र प्रॉपर्टी मालिकों से सेल्फ सर्टिफाइड कराया।
ताकि उनको सरकार की योजना का लाभ मिल सके।
इसका लाभ प्रॉपर्टी का सेल्फ सर्टिफिकेशन कराकर ही उठाया जा सकता है।
यही नहीं अपनी प्रॉपर्टी आईडी की कमियाँ को भी मोके पर ही निपटाया जा सकता है।
अतिरिक्त नगर निगम कमिश्नर स्वनिल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि सभी जॉन के क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में कर्मचारियों को भेजकर प्रॉपर्टी सर्टिफिकेट के कार्य को पूरा करा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी मालिकों को अपने 10 वर्ष से अपनी प्रॉपर्टी में रहने का प्रमाण देना होगा।
जिसमें मुख्य रूप पिछले 10 वर्षों का बिजली या 10 साल का पानी का बिल या ऐसा दस्तावेज जो राजस्व अधिकारी द्वारा सत्यापित हो और आबादी दे लाल डोरा में स्वामित्व का स्पष्टर रूप से उल्लेख करता हो।
आज क्षेत्रीय कराधान अधिकारी सुमन रतरा और विनोद गुलाटी और अशोक कुमार की टीम ने भी
अपने अपने एरिया में जाकर सेल्फ सर्टिफिकेशन का कार्य कराया।
सेक्टर 48, बड़खल,मुजेसर,सारन में भी इस कार्य के लिए निगम के कर्मचारियों ने जाकर सेल्फ सर्टिफिकेशन कार्य किया।