Panchkula Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : प्राचार्या डॉ शैलजा के मार्गदर्शन में राजकीय महाविद्यालय पंचकूला में यूथ रेड क्रॉस इकाई द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम यूथ रेड क्रॉस काउंसलर डॉ राकेश पाठक द्वारा स्वयं सेवकों को रेड क्रॉस का इतिहास, उसके सिद्धांत तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी हरियाणा द्वारा राज्य में किए जा रहे समाज सेवा के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। 8 मई को विश्व रेड क्रॉस एवं रेड क्रिसेंट दिवस क्यों मनाया जाता है और इसका क्या महत्व है इस पर विशेष रूप से व्याख्यान दिया गया। रेड रिबन क्लब इंचार्ज डॉ दिविजा ने भी स्वयं सेवकों को संबोधित किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सेवकों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया । इस अवसर पर नितिन, शिल्पी, दुर्गेश, उमेश, भावना, अनमोल, सचिन सहित अनेक स्वयं सेवक मौजूद रहे।