Faridabad NCR
फरीदाबाद पुलिस द्वारा सेफ सिटी के अंतर्गत किये जा रहे है सराहनीय कार्य

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : पुलिस महानिदेशक के द्वारा चलाए गए “सेफ सिटी” अभियान के अंतर्गत पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार कार्रवाई करते हुए दुर्गा शक्ति NIT-3 की टीम ने रात्रि के समय 2 बहनों को उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 21/22 मई की रात समय करीब 12:30 बजे दुर्गा शक्ति की ERV टीम गस्त पर थी। गस्त के दौरान ओल्ड रेलवे-स्टेशन NIT के पास दो लड़कियां मिली । जिन्होंने बताया कि उनको बदरपुर जाने के लिए ऑटो नहीं मिल रहा और ऑटो का इंतजार कर रही है। दुर्गा शक्ति नम्बर-3 की टीम ने दोनों लड़कियों को बदरपुर तक सरकारी गाडी से उनके गंतव्य स्थान पर छोडा गया। महिला व परिजनों ने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया है।
रात्रि के समय महिला को कोई साधन/पब्लिक ट्रांसपोर्ट नही मिल पा रहा हो और अकेली असुरक्षित महसूस कर रही है तो वह फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200 पर संपर्क करके पुलिस की मदद ले सकती है। जिस पर उनके नजदीकी दुर्गा शक्ति, PCR या ERV टीम उस महिला से संपर्क करके उसे सुरक्षित घर/स्थान तक छोड़ेगी।