Connect with us

Faridabad NCR

देश निर्माण में माता अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता : मूलचंद शर्मा

Published

on

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती को भारतीय जनता पार्टी त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के रुप में मना रही है। इसी को लेकर आज बल्लभगढ़ के महाराणा प्रताप भवन में एक जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रुप से पूर्वमंत्री एवं बल्लभगढ़ के विधायक पं. मूलचंद शर्मा, बल्लभगढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह, एनआईटी से विधायक सतीश कुमार फागना, भाजपा नेत्री श्रीमती नीरा तोमर, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता राघव, जिला परिषद के चेयरमैन विजय लोहिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक अनुराग गर्ग जबकि मंच संचालन सुनीता बघेल द्वारा किया गया। सर्वप्रथम सभी गणमान्य लोगों ने अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए पूर्वमंत्री एवं विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर द्वारा देश निर्माण में दिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। अहिल्याबाई ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भारत-भर के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में मन्दिर बनवाए, घाट बँधवाए, कुओं और बावडिय़ों का निर्माण किया, मार्ग बनवाए-काशी विश्वनाथ में शिवलिंग को स्थापित किया। उन्होंने भूखों के लिए अन्नसत्र (अन्न क्षेत्र) खोले, प्यासों के लिए प्याऊ बिठलाईं, मन्दिरों में मनन-चिन्तन और प्रवचन हेतु विद्वानों की नियुक्ति की। यही नहीं उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों की सेवा व महिलाओं को सशक्त बनाने में समर्पित कर दिया, यही कारण है कि भाजपा उनके जन्मदिवस को त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के रुप में मना रही है ताकि उनके स्वर्णिंम इतिहास के बारे में लोगों को संपूर्ण जानकारी उपलब्ध हो सके। इस मौके पर बल्लभगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने कहा कि देशभर में अहिल्याबाई होल्कर का नाम बहुत ही सम्मान के साथ लिया जाता है। उनके द्वारा अपने जीवन काल में किए गए कार्याे का ब्यौरा अलग-अलग राज्यों की पाठ्य पुस्तकों में अध्याय के रुप में शामिल है।चूंकि अहिल्याबाई होल्कर को एक ऐसी महारानी के रूप में जाना जाता है, जिन्होंनें भारत के अलग अलग राज्यों में मानवता की भलाई के लिये अनेक कार्य किये थे इसलिये भारत सरकार तथा विभिन्न राज्यों की सरकारों ने उनकी प्रतिमाएँ बनवायी हैं और उनके नाम से कई कल्याणकारी योजनाओं भी क्रियान्वित की हुई है। उन्होंने कहा कि माता अहिल्याबाई होल्कर ने आत्म-प्रतिष्ठा के झूठे मोह का त्याग करके सदा न्याय करने का प्रयत्न किया। साथ ही महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाया और महिला सशक्तिकरण के लिए जीवन पर्यंत प्रयत्न किये। उन्होंने कहा कि ऐसी महान विभूति को आज हम सभी नमन करते है और उनके बताए आदर्शाे पर चलते हुए समाज व देश निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लेते है। इस अवसर पर भाजपा नेता कविन्द्र फागना, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ, मूलचंद मित्तल, डा. आरएन सिंह सहित अनेकों पार्षदगण व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com