Faridabad NCR
निगम में 297 अनुबंधित कर्मचारियों को मिला 58 साल का जॉब सिक्योरिटी लेटर

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 27 मई। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने आज नगर निगम में 5 साल से ज्यादा की जॉब कर चुके अनुबंधित कर्मचारियों को 58 साल तक की जॉब सिक्योरिटी का लेटर दिया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कर्मचारी हितैषी योजना हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से सभी विभागों में लगे कच्चे कर्मचारी को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से 58 साल तक जॉब सिक्योरिटी देने की पॉलिसी के तहत निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने फरीदाबाद नगर निगम में लगे ऐसे 297 कच्चे कर्मचारियों को 58 साल तक जॉब सिक्योरिटी का लेटर दिया है।
कर्मचारियों में खुशी की लहर है जो कर्मचारी रह गए हैं उनको भी जल्द ही ये सिक्योरिटी लेटर मिलेगा।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम की पॉलिसी के अनुसार 58 साल की जॉब सिक्योरिटी के लेटर को देते हुए निगम आयुक्त ने सभी कर्मचारियों को बधाई दी है उन्होंने कहा है कि सभी अपने ईमानदारी और निष्ठा के साथ नगर निगम प्रशासन में कार्य करते हुए निगम प्रशासन की छवि को जनता के बीच अच्छा बनाने के लिए आमजन से अच्छा व्यवहार करते हुए कार्य करें।
जॉब सिक्योरिटी में क्लर्क 105,कनिष्ठ अभियंता 28 क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर 14, असिस्टेंट 1, सहायक सफाई निरीक्षक 8, एपीओ 4,बिल डिस्टीब्यूटर 15, माली 6, माली कम हेल्पर 4, चपरासी 15, स्वीपर 5, मीटर रीडर 3 जैसे पदों पर लगे 297 कर्मचारियों को यह लेटर दिया गया है।
कर्मचारियों में खुशी की लहर है। कर्मचारियों ने नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा का पुष्प गुच्छ देकर आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर स्थापना अधिकारी सृष्टि बब्बर, प्रधान नरेश शास्त्री प्रधान बलबीर बालगुहेर सहित कर्मचारी यूनियन ने भी निगम कमिश्नर का धन्यवाद व्यक्त किया।