Connect with us

Faridabad NCR

सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित मोदी सरकार का 11 वर्ष का कार्यकाल : मूलचंद शर्मा

Published

on

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष पूरे होने पर एनआईटी क्षेत्र की डबुआ कालोनी के कम्युनिटी सेंटर में रविवार को प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में पूर्वमंत्री एवं विधायक पं. मूलचंद शर्मा, विधायक सतीश फागना, फरीदाबाद महानगर भाजपा के जिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष कविंद्र चौधरी, किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुखबीर मलेरना, महिला जिलाध्यक्ष ममता राघव, गीता शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुराग गर्ग, स्वराज भाटी, कार्तिक वशिष्ठ आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मूलचंद शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों को ‘स्वतंत्र भारत का स्वर्णिम काल’ बताया। उन्होंने कहा कि यह कालखंड केवल एक सरकार की यात्रा नहीं, बल्कि ‘संकल्प से सिद्धि’ तक के राष्ट्रीय नवजागरण की गाथा है। श्री शर्मा ने कहा, 2014 से पहले देश में क्या माहौल था, घोटाले की हेडलाइन होती थी, आतंकवाद का बोलबाला था, बैंकों का हाल ऐसा था कि बैंक ऐसा लगता था डूब जाएंगे, उस समय देश की जनता ने फैसला लिया और मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार चुनी। मोदी जी ने जनहित योजनाओं के माध्यम से महिला, किसान, गरीब और युवा सभी वर्गों को सशक्त करने का कार्य किया । उन्होंने कहा कि मोदी जी का नेतृत्व आजादी के बाद का सबसे निर्णायक और दूरदर्शी नेतृत्व रहा है। 2014 से प्रारंभ हुई यह यात्रा आज भारत को विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर कर रही है। भारत ने मोदी युग में न केवल आंतरिक रूप से आत्मबल प्राप्त किया, बल्कि भारत वैश्विक मंचों पर भी एक मजबूत और स्पष्ट आवाज बनकर उभरा है। इस मौके पर एनआईटी के विधायक सतीश फागना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्र प्रथम की सोच ने भारत को एक शक्तिशाली और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर स्थापित किया है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिन्दूर जैसे सैन्य कदम केवल रणनीति नहीं, बल्कि भारत की बदलती आत्मा, आत्मबल और संकल्प की अभिव्यक्ति हैं। पहले हम रक्षा उपकरण आयात करते थे लेकिन अब रक्षा उपकरणों का निर्यात करने वाले देश बन गए हैं । पाकिस्तान के साथ जल संधि को तोडक़र मोदी जी ने आतंकवाद के खिलाफ अपने मजबूत इरादों की झलक दिखलाई है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 11 सालों का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए कहा कि भारत अब विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, और यह परिवर्तन मोदी जी की नीति, नीयत और निष्ठा की जीत है। नीति आयोग के अनुसार, मोदी सरकार में 27 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। 81 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त अनाज मिल रहा है। स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, पीएम किसान योजना, पीएम आवास योजना, जनधन योजना जैसी ऐतिहासिक योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाया। देश में 23एम्स, 7 नए आईआईटी, 11 आईआईएम और 490 नई यूनिवर्सिटी की स्थापना, एबीबीएस सीटों में अभूतपूर्व वृद्धि, और 1.25 लाख से अधिक स्टार्टअप्स का निर्माण – यह सब युवा भारत की पहचान बन चुका है। सोहनपाल सिंह ने कहा कि पिछले 11 वर्षों (2014-25) में भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क में 54,917 किलोमीटर का विस्तार किया और प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के अंतर्गत 2014 से अब तक 3.96 लाख किलोमीटर ग्रामीण सडक़ें बनाई गई। भारत में संचालित हवाई अड्डों की संख्या 2014 में 74 से बढक़र 2025 में 160 हुई। देश में 136 विश्वस्तरीय वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल, चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज, पहाड़ों में सबसे लंबा रेल टनल, पंबन ब्रिज जैसी परियोजनाओं से देश को नई गति मिली है। मोदी जी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की और अग्रसर है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com