Faridabad NCR
शहर के विकास के लिए नागरिक प्रॉपर्टी टैक्स को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए समय पर कराए जमा : धीरेंद्र खड़गटा

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 1 जुलाई। फरीदाबाद ने शहर के विकास में भागीदार बनते नगर निगम टीम ने विभिन्न सरकारी और प्राइवेट प्रॉपर्टियों से आज 1करोड़ से ज्यादा की राशि का प्रॉपर्टी टैक्स नगर निगम के खाते में जमा कराया है।
निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने संदेश दिया है कि शहर के सभी प्रॉपर्टी धारक यदि समय से अपना प्रॉपर्टी टैक्स नगर निगम को जमा कराएंगे तो निश्चित ही फरीदाबाद शहर का विकास भी तेज गति के साथ आगे बढ़ेगा। इसके अलावा लगभग 31 लाख रुपए से ज्यादा बकाया वाले प्रॉपर्टीयों को सील किया गया है।