Faridabad NCR
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण की मजबूत पहल : कृष्ण लाल पंवार

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 26 सितम्बर। विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार हरियाणा प्रदेश में सरकार बनी। चुनाव से पहले हर पार्टी अपने घोषणा पत्र जारी करती है इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में 217 घोषणाएं की थी जिसमे से लगभग 127 योजनाएं पूरी हो चुकी है है एक साल का सरकार का लक्ष्य है कि बाकी की बची हुई 90 घोषणाएं पूरी कर ली जाएंगी। उसमे लाडो लक्ष्मी घोषणा भी है जिसका शुभारंभ किया जा चूका है जिसमे 23 वर्ष की बहन और उस से ज्यादा उम्र की महिला को 2100 रुपये दिए जाएंगे इसमें हमने प्रचार करवाया था कि जिस परिवार की इनकम एक लाख से कम है उनको 2100 हम देंगे। उन्होंने कहा कि शुरू में एक लाख आमदनी वाले परिवारों को इसलिए चुना है ताकि पोर्टल हैंग न हो जाए इसलिए पहले 01 लाख तक की आमदनी वाले दुसरे चरण मे 1.80 लाख आय वाली और तीसरे चरण में 3 लाख आय वालो का नंबर आएगा। उन्होंने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत दीन दयाल उपाध्याय 25 सितंबर से लागू की है और 01 नवंबर 2025 से रुपये खातों में आने शुरू हो जाएंगे।
हरियाणा प्रदेश में पूरे 6225 ग्राम पंचायतों में महिलाओं के लिए महिला सांस्कृतिक केन्द्र हर गाँव मे खोलने का काम किया है। अब तक हमने 301 महिला सांस्कृतिक केन्द्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से करा दिया है। इसके अलावा हम हर गांव के लिए महिलाओं और पुरुषों के लिए इंडोर जिम खोलने का कार्य किया है और इसी प्रकार हमारे युवाओं और बेटियों के लिए ई लाइब्रेरी खोलने का काम भी हमारी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि हमने पंचायती राज में महिलाओं 50% आरक्षण दिया है और ,1947 में जब देश आजाद हुआ था तब से आज तक कोई भी सरकार लोक सभा और विधान सभा में आरक्षण को पारित नहीं कर पायी थी। प्रधान मंत्री मोदी ने लोक सभा और विधान सभा दोनों में सर्वसम्मति से 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को पास कराया। आज हमारे देश की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तय किया था और हमने हर 20 किलोमीटर पर अब तक 30 गोवेर्मेंट गर्ल कॉलेज खोले है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुरुआत की कि हमारी पड़ी लिखी पंचायत होनी चाहिए पहले कोई भी प्रस्ताव सेकेट्री लिखता था तो उस पर अंगूठा लगवा लेता था और बड़े बड़े घोटाले हो जाते थे। अब सभी गावो में पड़ी लिखी पंचायत है जो की प्रस्ताव को पढ़ने के बाद उस पर हस्ताक्षर करती है। हमने पंचायतो को बहुत अधिकार दिए है। हमने 21 लाख तक के कामों की अनुमति पंचायतो को दी है। ग्रामीण आवास योजना के तहत हम पूरे प्रदेश में मकान देने जा रहे है अब तक हमने 58 गांव पंचायतो में 884 मकान दिए है और अभी हमे पोर्टल पर पंजीकरण कराया है जिसमे एक लाख उनसठ हजार माकानों के लिए पंजीकरण हुआ है जिनको हम जल्द मकान देने जा रहे है। इसके बाद योजना बनायीं है की ग्राम पंचायत में जो 100 गज के प्लॉट है उनकी रजिस्ट्री कराएंगे और उनको कब्ज़ा दिलाएंगे और गावो में ऐसा किया भी है। अब तक पुरे देश में 04 करोड़ मकान बना कर दिए जा चुके है। 2000 किसानों को ग्राम पंचायत की जमीन लीज पर ली जिसको बाद में छोड़ने को कहा गया तब मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा की इन किसानो से चर्चा कर बिल लेकर आये तब 2000 किसान साढ़े चार हजार एकड़ को कुरुक्षेत्र और कैथल के लोगो मालिकाना हक़ दिया।
विकसित भारत के लिए ग्राम पंचायतो को मजबूत करना है और उनको ज्यादा से ज्यादा अधिकार देने है। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा प्रदेश में 19000 हजार तालाब है और आने वाले समय में हम सभी तालाबों का सुधारीकरण और सौन्दर्यीकरण करेंगे। प्रदेश के सभी शमशान घर एयर कब्रिस्तान की चार दीवारी बनाएंगे, शेड और पीने के पानी की व्यवस्था करेंगे और उनके रास्ते पक्की सड़क बनवाएंगे। जिसका प्रबंध ग्राम पंचायत करेगी। उन्होंने कहा कि सभी गावों की फिरनी का पक्का करके स्ट्रीट लाइट लगाएंगे। अभी तक 341 फिरनी पक्की करके स्ट्रीट लाइट लगवाई है। सुरक्षा की दृष्टि से पंचायतो को इसका लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।