Connect with us

Faridabad NCR

भाजपा ने अब बिहार में वोटों की हेराफेरी करके चुनाव जीता : राव नरेंद्र सिंह

Published

on

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 15 नवंबर। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा के बाद अब बिहार में भी वोटों की हेराफेरी करके चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव से पहले एसआईआर के नाम पर 65 लाख वोट काट दिए गए और 21 लाख नए वोट जोड़ दिए गए, इसका चुनाव आयोग के पास कोई जवाब नहीं है। क्योंकि चुनाव आयोग भाजपा की बी-टीम है। बिहार चुनाव के दौरान सरेआम चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना की गई, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी, वोटों में हेराफेरी और बैटरी से छेड़छाड़ कर सरकार चोरी कर रही है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रविवार को फरीदाबाद में वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को बदलना चाहती है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी सत्ता नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनकी इस लड़ाई में हम सभी को एकजुट होकर पूरी मजबूती से खड़ा होना है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ बी. आर. अंबेडकर जी और स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा बनाए गए संविधान के साथ कांग्रेस किसी भी सूरत में छेड़छाड़ और बदलाव नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भाजपा के निरंकुश और तानाशाही शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस का इतिहास झुकने का नहीं, बल्कि लड़ने का रहा है। इसलिए वोट चोरी की लड़ाई को हर गांव, हर बूथ और हर घर तक लेकर जाना है, ताकि जनता भाजपा की सच्चाई समझ सके। उन्होंने वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि वे पूरी एकजुटता के साथ इस लड़ाई को लड़ेंगे।
उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में 1.52 लाख फर्जी वोट पाए गए हैं, इनमें पृथला में 58476, एनआईटी फरीदाबाद में 23500, बड़खल  में 14365, बल्लभगढ़ में 10765, फरीदाबाद में 10523 और तिगांव में 34443 वोट फर्जी पाए गए हैं।
इस अवसर पर सह प्रभारी जितेंद्र बघेल, फरीदाबाद जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक, विधायक रघुवीर तेवेतिया, पूर्व सांसद अवतार भड़ाना, बखड़ल विस पूर्व प्रत्याशी विजय प्रताप, तिगांव से रोहित नागर, बल्लभगढ़ से पराग शर्मा, पीसीसी डेलिगट प्रियंका अग्रवाल व योगेश ढींगरा, फरीदाबाद प्रभारी सुधीर चौधरी, एचपीसीसी विचार विभाग चेयरमैन विनोद कौशिक, फरीदाबाद जिला महिला प्रधान सुनीता फागना, पलवल जिला महिला प्रधान सविता चौधरी, मनोज अग्रवाल, पूर्व सीनियर मेयर मुकेश शर्मा, गंजना लांबा, राजेंद्र, विकास दयामा, अबदुल गफ्फार कुरैशी, विकास फगाना, डॉ. सौरभ, योगेश गौड़, अनिल शर्मा, प्रीतपाल मास्टर, जवाहर ठाकुर, ओमप्रकाश, संजीव चौधरी, चुन्नू राजपूत और रमेश सरपंच सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चुनाव आयोग पर दागे तीखे सवाल
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने चुनाव आयोग को भाजपा की बी-टीम बताते हुए तीखे सवाल दागे। बिहार में महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये डाले गए, यह सरासर प्रलोभन है, इस पर चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। सभी राज्यों से ट्रेन भरकर मुफ्त यात्रा के नाम पर लोगों को बिहार भेजा गया, यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। चुनाव आयोग ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया।

भाजपा ने हरियाणा में अवैध तरीके से बनाई सरकार
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने आरोप लगाया कि वर्ष 2024 में भाजपा ने अवैध तरीके से सरकार बनाई और जनता की चुनी हुई कांग्रेस सरकार की चोरी की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि हर गांव-हर बूथ, हर घर तक और हर व्यक्ति को बताना है कि जो वोट डाली जा रही है, वही सही जगह नहीं जा रही है। उन्होंने अपनी विधानसभा नारनौल का उदाहरण देते हुए बताया कि 155 बूथों में से 85 बूथ पर बैटरी 99 प्रतिशत मिली, बाकायदा उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष इसकी शिकायत की, उन्होंने तकनीकी कारण बताते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया।

भाजपा नेता भविष्य वक्ता बने
राव नरेंद्र सिंह ने बिहार चुनाव पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा नेता अब भविष्यवाणी भी कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनाव परिणाम से पहले ही ब्यान देते हैं कि 14 नंवबर दोपहर को राष्ट्रीय महागठबंधन का सफाया हो जाएगा और सीएम नायब सैनी बयान देते हैं कि सारी व्यवस्था कर ली गई हैं, राज बनकर ही रहेगा।

भाजपा के 11 साल के शासन में हर वर्ग दुखी
राव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 11 साल के शासन में हर व्यक्ति दुखी है। गरीब व्यक्ति गरीब हो रहा है तो अडानी और अंबानी अमीर होते जा रहे हैं। हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन है, जबकि कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में हर गांव में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए गए। कांग्रेस ने मेवात में मेडिकल विश्वविद्यालय, सोनीपत और करनाल में मेडिकल कालेज के साथ बिजली कारखाने लगाए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com