Connect with us

Faridabad NCR

भाजपा की असली पूंजी उसके कर्मठ और मेहनती कार्यकर्ता : कृष्णपाल गुर्जर

Published

on

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श करके युवा भाजपा नेता विकास शर्मा को एनआरआई सैल का जिला संयोजक एवं मनीष बत्रा को भाजपा जल संरक्षण विभाग का जिला संयोजक नियुक्त किया है। विकास शर्मा और मनीष बत्रा ने अपनी नियुक्ति पर आज सेक्टर-28 स्थित केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के निवास पर पहुंचकर उनका फूलों का गुलदस्ता भेंट कर आर्शीवाद लिया और उनका आभार जताया। इस मौके पर मुख्य रुप से बडखल से भाजपा विधायक धनेश अदलक्खा व जिला भाजपा उपाध्यक्ष गोल्डी अरोड़ा मौजूद रहे। भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाता है और कर्मठ और मेहनती कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही आज भाजपा देश व प्रदेश में जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास के नए आयाम हासिल कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली पूंजी उसके कार्यकर्ता है, जो संगठन को मजबूत करने में सदैव अग्रणीय रहते है। श्री गुर्जर ने विपक्षियों पर प्रहार करते हुए कहा कि आज विपक्ष पूरी तरह से मुद्दाविहिन है क्योंकि उसके पास सरकार को घेरने का कोई मुद्दा ही नहीं है, यही कारण है कि विपक्षी दल आपसी खींचतान में लगे हुए है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व वाली सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार जनकल्याणकारी की नीतियों का लाभ पहुंच सके। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों विकास शर्मा व मनीष बत्रा ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व भाजपा नेताओं को भरोसा दिलाया कि वह पार्टी की नीति और रीति को जन-जन तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com