Connect with us

Faridabad NCR

अभियान मजनू के तहत लड़कियों पर कमेंट करने वाला आरोपी काबू

Published

on

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : पुलिस कमिश्नर श्री विकास कुमार अरोड़ा के दिशा निर्देश पर फरीदाबाद जिले में चलाए गए अभियान मजनू के तहत पुलिस लड़कियों एवं महिलाओं पर कमेंट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है।
फरीदाबाद के तीनों जोनों के अंदर आने वाले स्कूल एवं कॉलेज, बाजार  और पार्क के आस पास सिविल कपड़ों में महिला पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया हुआ है।
जैसे ही कोई आरोपी स्कूली/कॉलेज की छात्राओं पर कमेंट करता है उनको सादी वर्दी में खड़ी महिला पुलिस कर्मचारी तुरंत काबू कर लेती है।
इसी के तहत आज महिला थाना सेंट्रल प्रबंधक इंस्पेक्टर गीता की टीम ने अभियान मजनू के तहत एक आरोपी हेमलाल सेक्टर 28 को काबू किया है।
पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने में मेग पाई होटल नजदीक नेहरू कॉलेज सेक्टर 15 मे छात्राओं पर कमेंट कर रहा था वहां पर मौजूद महिला थाना सेंट्रल प्रबंधक की टीम ने आरोपी को धर दबोचा।
आरोपी के खिलाफ महिला थाना सेक्टर 16 के द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com