Connect with us

Faridabad NCR

अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने महर्षि बाल्मीकि की जयन्ती पर की माल्यार्पण पुष्प अर्पित

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने सैक्टर – 12 फरीदाबाद स्थित कार्यालय पर महर्षि बाल्मीकि की जयन्ती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर नमन वन्दन कर याद किया। पण्डित सुरेन्द्र शर्मा बबली राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा महर्षि बाल्मीकि आदि कवि थे। त्रिकाल दर्शी थे उन्होने ही सनातन धर्म के बड़े ग्रंथ महाकाव्य रामायण की रचना की वो भगवान राम के पुत्रों लव व कुश के गुरु थे और माता सीता का आश्रय भी उनका आश्रम रहा हमे उनके द्वारा रचित रामायण का अध्ययन कर अपने जीवन को सार्थक करना चाहिए और उनके आदर्श मार्ग का अनुसरण कर आगे बढ़ना चाहिए। ताकि सनातन धर्म संस्कृति का पालन हो सके। इस अवसर पर कृष्ण पाराशर एडवोकेट, ओमबीर, योगेश, रोहित, श्रवण, नक्षत्र, शंकर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com