Connect with us

Faridabad NCR

प्रसिद्व युवा उद्योगपति व अल्फा अभिराशी ग्रुप के डायरेक्टर आशीष जैन व अभिषेक जैन ने केन्द्रीय मंत्री पुरूषोतम रूपाला से की शिष्टाचार भेंट 

Published

on

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 28जुलाई। प्रसिद्व युवा उद्योगपति व अल्फा अभिराशी ग्रुप के डायरेक्टर आशीष जैन व अभिषेक जैन ने केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री भारत सरकार पुरूषोतम रूपाला से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। जैन बधुओं ने पुरूषोतम रूपाला सेे इंडस्ट्री के बारे में विस्तार से चर्चा की और उन्हें बताया कि मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व में भारत के प्रति नजरिया बहुत बदला है। आज देश मे उद्योगों का स्वर्णिम युग चल रहा है और हमें उम्मीद है अगले कुछ वर्षो में भारत विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनकर उभरेगा। उन्होनें बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व फरीदाबाद के सांसद एंव केन्द्र में भारी उद्योग एवं उर्जा राज्यमंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रखी है यहीं कारण है कि वहां उद्योगों की दशा और दिशा ही बदल गई है। केन्द्रीय मंत्री पुरूषोतम रूपाला ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार सबका साथ और सबका विकास की नीति से काम कर रही है। उन्होनें कहा कि आज विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है और अर्थव्यवस्था सुदढ़ हो रही है जो देश की खुुशहाली और तरक्क्ी के लिए शुभ संकेत है। वह आशीष जैन व अभिषेक जैन की उद्योगों को लेकर दूरगामी सोच से काफी प्रभावित हुए और उन्होनें वायदा किया कि वे जल्दी ही फरीदबाद आएगें।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com