Connect with us

Faridabad NCR

युवा उद्यमी व अल्फा अभिराशी ग्रुप के डायरेक्टर आशीष जैन व अभिषेक जैन ने देवरिया उत्तर प्रदेश के सांसद रामपति राम त्रिपाठी से शिष्टाचार भेंट की

Published

on

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 24 दिसंबर। युवा उद्यमी व अल्फा अभिराशी ग्रुप के डायरेक्टर आशीष जैन व अभिषेक जैन ने देवरिया उत्तर प्रदेश के सांसद रामपति राम त्रिपाठी से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। जैन बधुओं ने रामपति राम त्रिपाठी सेे इंडस्ट्री के बारे में विस्तार से चर्चा की और उन्हें बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व फरीदाबाद के सांसद एंव केन्द्र में भारी उद्योग एवं उर्जा राज्यमंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर  फरीदाबाद के  उद्योग को बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। फरीदाबाद का उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होनें बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही सहूलियतों को लेकर आज दूसरे राज्यों यहां तक कि विदेशों से भी उद्योग लगाने में उद्योगपति काफी रूचि दिखा रहे है। इस अवसर पर रामपति राम त्रिपाठी जी ने आशीष जैन व अभिषेक जैन से कहा कि आप जैसे युवा उद्योगपति मोदी जी के मेक इन इंडिया के सपनों को साकार कर रहे है। उन्होनें कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और आपके सहयोग से देश की व्यवस्था तेजी से ग्रोथ कर रही है और आने वाले समय में भारत निश्चय ही विश्वगुरू बनेगा।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com