Connect with us

Faridabad NCR

प्रसिद्व युवा उद्योगपति व अल्फा अभिराशी ग्रुप के डायरेक्टर आशीष जैन ने सांसद देवरिया उप्र एवं पूर्व अध्यक्ष उप्र डॉ. रमापति राम त्रिपाठी से की शिष्टाचार भेंट

Published

on

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : प्रसिद्व युवा उद्योगपति व अल्फा अभिराशी ग्रुप के डायरेक्टर आशीष जैन ने उत्तरप्रदेश के देवरिया लोकसभा क्षेत्र से सांसद्र एवं पूर्व अध्यक्ष उप्र प्रदेश डॉ. रमापति राम त्रिपाठी से दिल्ली में उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर रमापति राम त्रिपाठी ने देश में कारोबारी माहौल पर चर्चा की और उन्होंने आशीष जैन को उनके निर्वाचन क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया क्योकि उनका क्षेत्र अब हवाई और रेल सडक़ से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। साथ ही उन्होंने इस पर हर संभव समर्थन देने का आश्वासन दिया। आशीष जैन ने उनके निर्वाचन क्षेत्र में इथेनॉल संयंत्र और सौर पैनल परियोजना स्थापित करने में रुचि दिखाई। आशीष जैन ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल जी और विकास पुरूष केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर की भी सराहना की। उन्होनें कहा कि मोदी जी की दूरगामी आर्थिक नीतियों के कारण ही भारत का विश्व में डंका बज रहा है और वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनकर उभरेगा।

आशीष जैन ने जल्दी ही डॉ. रमापति राम त्रिपाठी जी के निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करने और व्यवसाय स्थापित करने का आश्वासन दिया। डॉ.त्रिपाठी ने आशीष जैन की दूरदर्शी सोच की भी सराहना की क्योंकि उनके जैसे नई पीढ़ी के बिजनेस मैन ने भारत को नई छवि दी है और मोदी के दृष्टिकोण को वास्तविकता बनने में मदद की है।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com