Faridabad NCR
भुलई भाई को मिला सम्मान राष्ट्र सेवा का गौरवशाली प्रमाण: प्रदीप कनौजिया

New Delhi Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 30 मई। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी प्रदीप कनौजिया, धर्मपत्नी दर्शाना कनौजिया, महाराष्ट्र से युवा नेता मंगेश कनौजिया और चंदन कनौजिया ने संयुक्त रूप से पूर्व विधायक श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान दिये जाने पर उनके पौत्र अनूप चौधरी व परिवार को बधाई दी और उनके योगदान को अमूल्य धरोहर बताया।
उन्होने बताया कि पद्मश्री सम्मान ग्रहण करने वाले अनूप चौधरी गांव के प्रधान भी रह चुके हैं। भुलई भाई को उनकी ईमानदारी और निष्ठा के लिए पूर्व में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व सीएम पुरस्कृत कर चुके हैं। जिले के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र के पगार गांव निवासी श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई का जन्म एक नवंबर वर्ष 1911 को हुआ। उनके 60 वर्षों के राजनीतिक जीवन में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम की। उन्होंने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। अपने बच्चों को भी यही मूल्य सिखाते रहे।
श्री कनौजिया ने कहा कि पूर्व विधायक श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई अपने दीर्घ जीवन काल में राजनीति की साधना करते हुए समाज के हित में अपना अमूल्य योगदान दिया। उनको मिला यह सम्मान राष्ट्र सेवा का गौरवशाली प्रमाण है। उनका जीवन आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणा पुंज बनकर समाज को आलोकित करता रहेगा। उन्होने कहा कि भुलई भाई ने अपने जीवन में समाज हित में अमूल्य योगदान दिया। उनका जीवन राजनीतिक संघर्ष और समाज सेवा से भरा रहा, आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।