Connect with us

Faridabad NCR

फरीदाबाद को कूड़े के ढेर में तब्दील कर जनता को बेमौत मार रही है भाजपा सरकार : धर्मवीर भड़ाना

Published

on

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : प्रधानमंत्री बनते ही नरेंद्र मोदी ने फरीदाबाद हरियाणा सहित पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान चलाया था। स्वच्छता के नाम पर हर किसी से टैक्स भी वसूला जा रहा है लेकिन हरियाणा के फरीदाबाद जिले का हाल इतिहास में पहली बार इतना बे हाल हो गया है कि शायद ही कोई गली मोहल्ला हो जहां की सड़कों पर कूड़े का ढेर ना पड़ा हो। यह कहना है आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना का जिन्होंने हरियाणा की खट्टर सरकार को प्रदेश का सबसे कमजोर मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के मौसम में शहर का कूड़े के देर में तब्दील हो गया। भाजपा नेताओं को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।
धर्मवीर भड़ाना का कहना है कि फरीदाबाद के सत्ताधारी मलाई खा रहे हैं और जनता बेमौत मर रही है। जगा जबा कूड़े के ढेर के कारण डेंगू मलेरिया जैसी बिमारियों से लोग अस्पतालों में लुट रहे हैं और भाजपा नेता तमाशा देख रहे हैं। सिर्फ भाजपा नेताओं के घरों दफ्तरों के आसपास ही सफाई हो रही है। जिले के लगभग 30 लाख लोग गंदगी से परेशान है और प्रदूषण भी झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सिर्फ करनाल के मुख्यमंत्री साबित हो रहे हैं। प्रदेश के अन्य जिलों के लोग भी बहुत परेशान हैं और देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में हरियाणा के ही तमाम शहर शामिल हैं।
धर्मवीर भड़ाना ने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है । जल्दी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हरियाणा के सभी जिलों की जनता के बीच जाएंगे इसके बाद खट्टर सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार हरियाणा के इकलौते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को अब तक नही बनवा पाई। मैदान में कई करोड़ की लागत से लगी लिए अब खराब होने लगी है। यहां भी जांच करवाई जाए तो बड़ा घोटाला सामने आएगा।
Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com