Connect with us

Faridabad NCR

देवेंद्र चौधरी के जन्मदिवस पर भाजपाईयों ने रोपे पौधे

Published

on

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : नगर निगम के निवर्तमान वरिष्ठ उपमहापौर एवं भाजपा नेता देवेंद्र चौधरी का जन्मदिवस जिलेभर के भाजपा नेताओं ने धूमधाम से मनाया। इसी कड़ी में शहर के वरिष्ठ समाजसेवी हरबीर चौधरी, हितेश चौधरी, भाजपा के जिला सचिव गोल्डी अरोड़ा सहित शहर के गणमान्य लोगों ने नहरपार के कई स्थानों पर पौधारोपण अभियान की शुरुआत करके देवेंद्र चौधरी का जन्मदिवस मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिलखन, बरगद, पीपल, नीम सहित विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे और उनकी पेड़ बनने तक देखभाल करने का संकल्प लिया। इस मौके पर हरबीर चौधरी, हितेश चौधरी व भाजपा जिला सचिव गोल्डी अरोड़ा ने संयुक्त रुप से कहा कि पर्यावरण को शुद्ध और स्वच्छ रखने के लिए उनकी टीम द्वारा हर वर्ष हजारों पौधे रोपे जाते है और उनकी पूरी देखभाल की जाती है। उन्होंने भाजपा नेता देवेंद्र चौधरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह सरल और मुदृभाषी व्यक्तित्व के धनी है और सदैव कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान देते है, आज उनके जन्मदिवस पर हम सभी ने पौधारोपण अभियान चलाया और उनकी दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर्यावरण संरक्षण को लेकर कृतसंकल्पित है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान चलाया है, उसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे है और सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं और आरडब्ल्यू इस अभियान में भागेदारी निभाते हुए इसे सफल बनाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में भी मानसून के दौरान जगह-जगह चल रहे पौधारोपण अभियान इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि प्रधानमंत्री की पहल का हर व्यक्ति अनुसरण करने में जुटा है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पौधारोपण अभियान के तहत रोपे गए पौधों की देखभाल करे और अपने आसपास लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुक करे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com