Connect with us

Faridabad NCR

फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में एक तरफा होगी भाजपा की जीत : धर्मवीर भड़ाना

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सांप छछूंदर का खेल खेल रही हैं और हरियाणा में अब इनका कोई जनाधार नहीं है। फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सभी 46 वार्डो पर जीतेंगे और भाजपा की कोई नेत्री ही फरीदाबाद की मेयर भी बनेगी। यह विचार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मवीर भड़ाना ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा विधानसभा चुनाव की तरह नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का सुपड़ा साफ होगा।

धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने फरीदाबाद में एक भी वार्ड पर नगर निगम चुनाव जीतेगी तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। उन्होंने कहा कि यह पार्टी आम आदमी पार्टी से खास आदमियों की पार्टी हो गई है। इसीलिए दिल्ली की जनता ने 27 साल बाद केजरीवाल का सूपड़ा साफ कर दिया और भाजपा की सरकार बनने जा रही है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी का कहीं से खाता नहीं खुला। अब निकाय चुनाव में भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत जाप्त होनी तय है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत भी और खस्ता होने जा रही है। कांग्रेस को सभी वार्डो पर लड़ने के लिए उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे हैं। अगर कोई कांग्रेस की नेत्री मेयर चुनाव के लिए मैदान में उतरेगी तो जमानत जब्त होनी तय है। इस मौके पर भारत चेयरमैन, वीरू सरपंच, मेहरचंद हरसाना, श्यामवीर भड़ाना, विनोद भडाना, कविराज भड़ाना, सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com