Connect with us

Faridabad NCR

ब्राह्मण सभा ने बांटी खाद्य सामग्री

Published

on

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 20 फरवरी। गांव ददसिया ग्रेटर फरीदाबाद ब्राह्मण सभा ने जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरित की। सभा द्वारा सैंकड़ों लोगों को सामग्री वितरित की गई। इतना ही नहीं इस मौके पर ब्राह्मण सभा ने इस अवसर पर एक निर्धन परिवार की लड़की की शादी के लिए नकद राशि भी प्रदान की। इस अवसर पर पं सुरेन्द्र शर्मा बबली राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण ने कहा कि ब्राह्मण सभा समाज के गरीब जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा आगे रहती है। उन्होंने समाज के समृद्ध लोगों से जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर पं श्यामसुंदर शर्मा जिला अध्यक्ष, पं ब्रजमोहन वशिष्ठ, पं एल आर शर्मा, पं ज्ञानदेव वत्स, पं महेश शर्मा, पं शर्माजीत, पं पंकज पाराशर, पं विक्रमादित्य शर्मा, पं लीलू त्यागी सहित अन्य उपस्थित रहे।
Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com