Connect with us

Faridabad NCR

ब्राह्मण सभा ने जरुरतमंदों को फल, कपड़े किए वितरित

Published

on

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने सैक्टर -16ए लेबर चौक पर मकर-संक्रांति के उपलक्ष्य में फल, कपड़े जरुरतमंदों को वितरित किए। पं सुरेन्द्र शर्मा बबली राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ये सनातन धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन सूर्य नारायण दक्षिण से उत्तर में प्रवेश करते हैं। छह महीने दक्षिण व छह महीने उत्तर में रहते हैं उत्तरायण शुभ मुहूर्त माना जाता है। आज के दिन जो भी कार्य होते हैं वह शुभ माने जाते हैं व जो रूठे हुए हो उन्हें मनाया जाता है। हम भी ये पर्व गंगा स्नान के उपरांत मनाते थे परन्तु कोरोना की वजह से सामान्य रूप से मनाया है। इस अवसर पर पं कर्ण पाराशर इंजिनियर, रंजन शर्मा, पं आशीष शर्मा, पं रामजीलाल, पं चन्द्रशेखर शर्मा, पं रोहित शर्मा, पं समीर शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com