Faridabad NCR
डी ए वी शताब्दी कॉलेज पर्यटन विभाग के विद्यार्थियों के लिए ब्रिज कोर्स का आयोजन

कार्यक्रम का आरम्भ प्रिंसिपल डॉ. सतीश आहूजा ने किया व विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने बताया कि उनका उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ – साथ करियर को सुदृढ़ करना भी है। यह कोर्स प्राचार्य का उद्देश्य पूरा करने का एक अथक प्रयास है। इस कोर्स में विभाग के लगभग 100 विद्यार्थियों ने अपनी उपस्तिथि दर्ज की और अपने करियर से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। इस कार्यक्रम में पर्यटन की महत्वपूर्ण इकाई – विदेशी भाषाओं की पर्यटन क्षेत्र में भूमिका को भी समझाया। इस दौरान फ़्रेंच व जर्मन भाषाओं के विद्वान भी मौजूद रहे।
इन 14 दिनों के दौरान मुख्य वक्ता – डॉ अमित कुमार सिंह (सेंट्रल विश्वविद्यालय, सिक्किम) डॉ. शिल्पी (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक), हिना नागपाल, कुनाल भाटिया, डॉ. शिखा अहलावत, ललित कुमार आदि रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को पर्यटन विभाग व इससे जुड़े विषयों पर संक्षेप में समझाया। इसके साथ साथ उन्होंने जॉब से जुड़े विषयों पर प्रकाश डाला।
विभाग के समन्यवक मुकेश बंसल ने भी विद्यार्थियों को इस कोर्स के बेहतर परिणामों के बारे में समझाया। कार्यक्रम का आयोजन व संयोजन विभागध्यक्ष अमित कुमार की देख रेख में हुआ। प्रो. मनजीत सिंह व अनुराधा उपाध्याय भी इस कार्यक्रम का अहम हिस्सा रहे।