Connect with us

Faridabad NCR

आर्य गुरुकुल मंझावली यमुना तट के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : तिगांव विधानसभा क्षेत्र स्थित आर्य गुरुकुल मझावली यमुना तट फरीदाबाद के वार्षिक महोत्सव एवं वैदिक उपदेशक महाविद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने शिरकत की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि आर्य समाज की परंपरा हमारे भारत की संस्कृति के साथ घुली मिली है। आर्य संतों एवं ऋषियों ने हमारी संस्कृति को हमेशा ही संरक्षण दिया है और उनकी कुर्बानियों को भी हमें याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्य समाज शिक्षा और संस्कृति दोनों को एक साथ संभाल रहा है। इसके लिए वह निश्चित तौर पर बधाई के पात्र हैं।

इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में स्थित आर्य गुरुकुल मंझावली यमुना तट पूरे देश में अपनी पहचान रखता है। इस गुरुकुल से मेधावी बच्चों ने निकालकर क्षेत्र को और देश को गौरवान्वित किया है। हम हमेशा से इस गुरुकुल के संचालकों के प्रति नमन करते हैं और उनका हर प्रकार से सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं। नागर ने कहा कि वैदिक शिक्षा और गुरुकुल परंपरा को मजबूत आधार देने के लिए यमुनानगर गुरुकुल ने अपने मजबूत प्रयास किए हैं जो हमें वर्षों से दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह गुरुकुल के हर कार्य में पूरी तरह से साथ हैं।

उन्होंने उपदेशक महाविद्यालय के शुभारंभ को एक विशेष कदम बताते हुए कहा कि आज समाज में नेतृत्व करने वालों की सशक्त आवश्यकता है जिसकी पूर्ति यह नया महाविद्यालय करेगा, इसका मुझे पूर्ण विश्वास है।

इस अवसर पर लाला दीनदयाल गुप्त, कैप्टन अभिमन्यु प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com