Connect with us

Faridabad NCR

सीजेएम सुकीर्ति गोयल ने मंगलवार को किया बाल सुधार गृह का निरीक्षण

Published

on

Spread the love
Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 21 नवम्बर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कम् चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संदीप गर्ग के दिशा निर्देश अनुसार आज मंगलवार को  मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुकीर्ति गोयल ने बाल सुधार गृह व प्लेस ऑफ सेफ्टी एनआईटी फरीदाबाद का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने बाल सुधार गृह के किचन का भी निरीक्षण किया, जो ठीक पाया गया। इसके साथ साथ सीजेएम सुकिर्ती गोयल ने शिकायत बक्से को भी खोला गया। जिसमें कोई शिकायत पत्र ना पाया।
सीजेएम सुकीर्ति गोयल तत्पश्चात बाल सुधार गृह में रह रहे 83 किशोरों और प्लेस ऑफ सेफ्टी में रह रहे 145 किशोरों से रूबरू हुए। जहां उन्होंने उनकी समस्याओं को जाना और उनका समाधान करने बारे अधिकारियों को दिशानिर्देश भी दिए।
सीजेएम ने साथ ही साथ किशोरों से कहा गया कि यदि उन्हें अलग में कोई अपनी समस्या बतानी है तो वे भी बता सकता है। लेकिन किसी किशोर ने कोई समस्या नही बताई।
निरीक्षण के दौरान सीजेएम सुकीर्ति गोयल ने कहा कि जाने अनजाने में जो किशोर यहां आ गया है। वह अपने को सुधार कर समाज में जाकर मुख्यधारा से जुड़ सकता है।
इस अवसर पर ऑफिस इंचार्ज प्रमोद शर्मा व पैनल अधिवक्ता रविंद्र गुप्ता, व राजेंद्र गौतम भी मौजूद रहे।
Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com