Connect with us

Faridabad NCR

हरियाणा में कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ, भाजपा ने कांग्रेस राज में पढ़े लिखे युवाओं के साथ होने वाले कुठाराघात से दिलाई है निजात : मूलचंद शर्मा

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : कांग्रेस की रैलियों में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे और कांग्रेस का नोकरी में कोटा देने का बयान और कश्मीर में आतंकवादियों को रिहा करने जैसे विवादित बयानों पर भाजपा प्रत्यासी मूलचंद शर्मा ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा की
भाजपा का लक्ष्य हरियाणा को विकसित राज्य और देश को विकसित राष्ट्र बनाना है।
उन्होंने कहा की हरियाणा में 40 साल से युवाओं पर हो रहे कुठाराघात से निजात भी भाजपा ने दिलाई है। भाजपा ने हरियाणा में बिना पर्ची बिना खर्ची के नौकरी देने का सिस्टम लागू किया है और नौकरी के नाम पर युवाओं से पैसे लेने वाले दलालों की दुकानें बंद करने का काम किया हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा की हिंदुस्तान की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा की वह लगातार जनसंपर्क अभियान कर रहे हैं और लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है।।
बल्लभगढ़ की श्याम कॉलोनी में उन्होंने युवाओं से संवाद किया और उन्हें संबोधित किया ।
उन्होंने कहा कि हरियाणा का हर दसवां जवान भारतीय सेना में है आज शिक्षित बच्चे योग्यता के आधार पर नौकरियों पर लग रहे हैं।।
*बल्लबगढ़ भाजपा प्रत्यासी मूलचंद शर्मा के कार्यालय सेक्टर 2 पहुंचे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कहा की भाजपा फिर तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी और प्रदेश का विकास करेगी।
मूलचंद शर्मा और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से मोहनलाल बडोली जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर फरीदाबाद जिला अध्यक्ष राजकुमार बोहरा,भाजपा नेता भारत भूषण, टिपरचंद शर्मा, हर प्रसाद गोड सहित भाजपा कार्यकर्ता साथी भी मोजूद।
भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा ने आज आर्य नगर, अज्जी कॉलोनी,त्रिखा कालोनी,श्याम कालोनी सहित एक दर्जन स्थानों पर लोगो के जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान चाय पर चर्चा कार्यक्रमों में पहुंचे और बल्लभगढ़ के विकास कार्यों को आम जनता को पहुंचाने का काम किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com