Connect with us

Faridabad NCR

7.900 किलोग्राम गांजे सहित 2 आरोपियों को क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार

Published

on

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : डीसीपी क्राइम श्री मुकेश मल्होत्रा के द्वारा शहर अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियो की धरपकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कर्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने अवैध नशा तस्करी के 2 आरोपियो को गिरप्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में बोबी और सिलेंदर कुमार का नाम शामिल है दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के रहने वाले है। क्राइम ब्रांच टीम ने दोनों आरोपियो को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना सेक्टर-58 के एरिया से काबू किया है। दोनों आरोपियो की तलाशी लेने पर 7.900 किलो ग्राम गांजा प्राप्त हुआ है। आरोपोयो के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। दोनो आरोपियो को मामले में पूछताछ के लिए माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। दोनों आरोपी फरीदाबाद में गांजा की सप्लाई करने के लिए उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से आए थे। आरोपियो को गांजा सप्लाई करने वाले आरोपी क क्राइम ब्रांच टीम तलाश कर रही है। दोनों आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com