Connect with us

Faridabad NCR

क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 की टीम ने चेकिंग के दौरान एक महिला सहित दो आरोपी को गांजा बेचने के जुर्म में किया गिरफ्तार

Published

on

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 की टीम ने आदर्श नगर थाना एरिया से एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 की टीम ने रात्रि चेकिंग के दौरान आरोपी मुन्ना निवासी सुभाष कॉलोनी को 1 किलो 240 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा पुलिस टीम ने सुभाष कॉलोनी की रहने वाली एक महिला आरोपी को 1 किलो 317 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला थाना आदर्श नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।
दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आज जेल भेजा गया है।
Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com