Connect with us

Faridabad NCR

एसबी-89 स्कीम के तहत अनुसूचित जाति के किसानों की जमा टोकन मनी रिफंड : उपायुक्त विक्रम सिंह

Published

on

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 06 मई। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए स्कीम एसबी-89 के अंतर्गत अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर उपलब्ध कराने हेतु ऑनलाइन आवेदन के समय टोकन मनी के रूप में 10000रू जमा कराई गई थी। मुख्यालय द्वारा आवेदन करने वाले सभी किसानो की टोकन राशि वापस जमा करवा दी गई है।

कृषि विकास अधिकारी (कृषि यन्त्र) डा. श्याम सुन्दर ने बताया कि मुख्यालय द्वारा आवेदन करने वाले सभी किसानो की टोकन राशि वापस जमा करवा दी गई है। उन्होने बताया कि जिले में कुल 75 किसानो में से 10 किसानो की टोकन मनी किसी कारणवश रिफंड नही हो पाई है। किसान अपनी टोकन राशि जरूर चैक करें तथा जिन किसानो की टोकन मनी रिफंड नही हो पाई है, वो अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाता से लिंक कराने के उपरांत 07 दिन के अन्दर अन्दर आधार कार्ड व बैक खाता कॉपी की प्रति के साथ सहायक कृषि अभियंता कार्यालय, फरीदाबाद में संपर्क करे ताकि रिफंड राशि के लिए मुख्यालय को लिखा जा सके।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com