Connect with us

Faridabad NCR

उपायुक्त विक्रम सिंह ने दी जिला वासियों को गुरु नानक देव प्रकाश पर्व की बधाई

Published

on

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 08 नवंबर। डीसी विक्रम सिंह ने जिला वासियों को गुरु नानक देव प्रकाश पर्व की बधाई दी। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सिख धर्म के सभी लोग गुरुद्वारे में मत्था टेका कर कीर्तन दरबार में अपनी हाजिरी लगाए।

उपायुक्त ने कहा कि गुरुओं के वचन जन कल्याण के लिए हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को देव दीपावली के रूप में भी मान्य जाता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन का होना समाज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। धार्मिक आयोजन में आपसी भाईचारा बढ़ता है और मनुष्य बुराइयों से ऊपर उठकर समाज के भले के लिए कार्य करता है। डीसी ने कहा कि हम सबको गुरुओं के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। सिख समाज हमेशा से ही सामाजिक कार्यों में आगे बढ़–चढ़ कर भाग लेता आया है,खासकर प्रशासन द्वारा चलाए गए विभिन्न अभियानों में भी सिख समाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com