Connect with us

Faridabad NCR

विश्व का सबसे बड़ा गोवर्धन बनाकर देवसेना ने रचा इतिहास : धर्मवीर भड़ाना

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : ब्रजवासियों की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य शक्ति से विशाल गोवर्धन पर्वत को छोटी अंगुली में उठा लिया था और हजारों जीव-जतुंओं और मनुष्‍यों की रक्षा की थी । भगवान कृष्‍ण ने देवराज के घमंड को तोड़ कर गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी। उसी दिन से द‍िन से ही गोवर्धन पूजा का आरंभ हुआ और जब तक धरती पर जीवन रहेगा गोवर्धन की पूजा की जाती रहेगी।यह विचार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना ने बल्लबगढ़ के दशहरा मैदान में देवसेना द्वारा आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ में देवसेना ने विश्व का सबसे बड़ा गोवर्धन बनाकर एक इतिहास रचा है। उन्होंने संस्था के अध्यक्ष बृजभूषण सैनी और उनकी टीम की तारीफ की और कहा कि देवसेना की जितनी तारीफ की जाए कम होगी। ऐसे ही आयोजन युवाओं को संस्कृत के और करीब लाते हैं ।

दशहरा मैदान में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए और सब ने गोवर्धन की परिक्रमा की। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के जिला सचिव मेहरचन्द हरसाना, देवसेना के बालकिशन कौशल महेंद्र शर्मा, सुभाष गुप्ता, मनोहर लाल शर्मा वीरेंद्र गौड़, सतीश अग्रवाल, संजीव कुशवाहा, किशोर कुमार शर्मा, धनराज शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सभी लोगों ने गोवर्धन पूजा का प्रसाद ग्रहण किया और कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों के मन मोह लिया।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com