Connect with us

Faridabad NCR

नामांकन प्रक्रिया के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट : जिलाधीश विक्रम सिंह

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 07 सितंबर। जिलाधीश विक्रम सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-16(।) और 17(॥)के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2024 के दौरान 16 सितंबर 2024 तक नामांकन प्रक्रिया (नामांकनस्क्रूटनीविड्रॉल) का कार्य पूर्ण होने तक कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

जिलाधीश विक्रम सिंह द्वारा जारी आदेशानुसार 85-पृथला विधान सभा के लिए बल्लभगढ़ बीडीपीओ पूजा शर्मा, 86- एनआईटी फरीदाबाद विधान सभा के लिए धौज के नायब तहसीलदार प्रतीक, 87- बड़खल विधान सभा के लिए बड़खल के नायब तहसीलदार उमेश कुमार, 88- बल्लभगढ़ विधान सभा के लिए बल्लभगढ़ तहसीलदार भूमिका लांबा, 89- फरीदाबाद के लिए फरीदाबाद तहसीलदार पायल यादव और 90- पृथला विधान सभा के लिए फरीदाबाद बीडीपीओ दीपिका शर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 में प्रदत कार्यकारी मजिस्ट्रेट की शक्तियों का प्रयोग करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com