Hindutan ab tak special
एकता जैन ने अपने जन्मदिन पर ज़रूरतमंद लोगों को खाना खिलाया
इस साल भी लॉकडाउन है, पर इस साल लोगों की हालत बहुत ज़्यादा गंभीर है। पिछले एक साल से लॉकडाउन की स्थिति के कारण इस साल कई लोग दयनीय स्थिति में पहुँच गए हैं। एकता ने कहा कि उनसे जितना हो सकता है वे नियमित रूप से मदद करना चाहती हैं। उनका ये भी कहना है की जितनी अधिक मदद करोगे उतनी ज़्यादा दुआएं मिलेंगीं। इस साल उन्हें कई कलालारों जैसे – मुकेश खन्ना, मधु, पुनीत इसर, मधुश्री, सुनील पाल, अनूप जलोटा, राजीव निगम, रेहमान ख़ान, गोपी भल्ला ने वीडियो के ज़रिये जन्मदिन की शुभकामनायें भेजीं।
गीतकार कुमार जी, विपिन पटवा और राजू सकट ने भी बधाई दी। एकता जैन की इस साल खली-बली, शतरंज और त्राहिमाम हिंदी फ़िल्म रिलीज़ होंगी। एकता जैन ने शतरंज में एक पुलिस वाले और त्राहिमाम में एक वकील की भूमिका निभाई है। इन्होने एक अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म की शूटिंग और डबिंग भी पूरी कर ली है और उम्मीद कर रही है कि 2021 में इन्हे विभिन्न प्लेटफार्मों से काम करने को मिलेगा।