Faridabad NCR
बल्लभगढ़ के विकास में हर रोज रोज जुड़ रही एक नई कड़ी : पं. मूलचंद शर्मा

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 20 अप्रैल। चलो शहर की ओर अभियान में आज आज प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने गर्ग कालोनी और मुकेश कालोनी में लगभग 70 लाख की लागत से 13 गलियों को RMC से बनाए जाने के कार्य का स्थानीय निवासियों के हाथ नारियल फुड़वाकर शिलान्यास किया।
इस मौक़े पर विधायक श्री शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास का पहिया लगातार आगे बढ़ रहा है और हर रोज एक नई कड़ी विकास में जुड़ रही है, बल्लभगढ़ क्षेत्र के विकास में भी कोई कमी वह नहीं रहने देंगे। बल्लभगढ़ गर्ग कॉलोनी पहुँचने पर स्थानीय निवासियों ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर उन्होंने कॉलोनी वासियों का धन्यवाद भी व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने विधानसभा के चुनावों में जो तीसरी बार उनके ऊपर भरोसा जताया और विधायक बनाया है वह उसके लिए भी बल्लभगढ़ की देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा यह गलियों का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
इस मौक़े पर नीरज शर्मा ने उन्हें शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया।
मौक़े पर स्थानीय पार्षद सोनू वेष्णव ने भी कालोनीवासियों का धन्यवाद व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि वह विधायक श्री मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में बल्लभगढ़ के विकास के लिए कार्य करते रहेगे ।इस मौके पर रवि दत्त, उमेश सैनी, सुषमा यादव, नीरज दत्त, टेकचंद शर्मा, राजकुमार वर्मा सहित कालोनी के गणमान्य लोग मौजूद रहे।