Faridabad NCR
तथ्यात्मक सूचनाएं ही फेक न्यूज से बचाव का समाधान : डॉ प्रज्ञा कौशिक

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 10 फरवरी। जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के जनसंचार एवम मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आज फेक न्यूज व फैक्ट चेकिंग विषय पर मास्टर क्लास का आयोजन किया। मास्टर क्लास में मीडिया एजूकेटर डॉ प्रज्ञा कौशिक मुख्य प्रशिक्षिका के रूप में शामिल हुई। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मीडिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पवन सिंह ने मुख्य प्रशिक्षिका डॉ प्रज्ञा कौशिक का स्वागत किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष ने कहा कि आज का दौर सूचना व क्रांति का दौर है। हर तरफ सूचनाओं की भरमार है। लेकिन मीडिया विद्यार्थी होने के नाते यह आवश्यक है की आपको सही व गलत सूचना में पहचान करनी आए।
मास्टर क्लास को संबोधित करते हुए डॉ प्रज्ञा कौशिक ने कहा कि दुनिया भर में गलत व भ्रमित करने वाली सूचनाओं की सुनामी है। डिजिटल मीडिया के प्रसार के कारण आज सूचनाओं का अंबार है। डिजिटल माध्यमों से झूठ भी फैलाया जा सकता है व इन्हीं माध्यमों से हम सही व गुणवत्तापूर्ण सूचनाएं लोगों को भेज सकते हैं। विद्यार्थियों की यह जिम्मेदारी है कि वे इन गलत सूचनाओं को मुकाबला तथ्यों के साथ करें। उन्होंने कहा कि गलत व झूठी सूचनाएं किसी समाज व दुनिया के लिए खतरा है। डिजिटल माध्यमों के प्रसार के कारण हम सूचनाओं के विस्फोट के दौर में पहुंच गए हैं। आज जरूरत इस बात की है कि सत्य एवं गुणवत्तापूर्ण समाचार लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि भावी पत्रकारों को इसके लिए खुद को तैयार करने की जरूरत है उन्होंने वेरीफिकेशन की महत्ता बताते हुए वेरीफिकेशन के साधन भी बताए। मास्टर क्लास के दौरान डॉ प्रज्ञा कौशिक ने विद्यार्थियों को फेक न्यूज और फैक्ट चेकिंग के लिए आवशक टूल्स भी बताए व विद्यार्थियों को क्लास के दौरान गलत व अफवाह वाली खबरों की जांच करने के तरीकों को भी सिखाया। कार्यक्रम के अंत में विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ सोनिया हुडा ने मुख्य प्रशिक्षिका डॉ प्रज्ञा कौशिक को विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।