Connect with us

Faridabad NCR

हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा पहुँचे फरीदाबाद

Published

on

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा पहुँचे फरीदाबाद, हरियाणवी संस्कृति को निभाते हुए प्रो रामविलास शर्मा दादा बनने पर अपने नवजात पौत्र की बधाई देने गुड़ लेकर हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा के सेक्टर 11 मकान पर पहुँचे।
इस शुभ अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री कृष्ण पाल गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, तिगांव से विधायक राजेश नागर, पृथला से विधायक नयनपाल रावत, बड़खल से विधायक सीमा त्रिखा, एनआईटी से विधायक नीरज शर्मा, अटेली से विधायक सीताराम जी, राई से विधायक मोहनलाल बडौली, पूर्व विधायक टेकचन्द शर्मा, परिवहन मंत्री के बड़े भाई प्रेमचंद शर्मा, तारा चंद शर्मा, टिपरचंद शर्मा व कर्मचंद शर्मा सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। ढोल बाजे के साथ महेंद्रगढ़ से  पूर्व शिक्षा मंत्री श्री रामविलास जी के साथ आई सरदारी का जोरदार स्वागत किया गया।
Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com