Connect with us

Faridabad NCR

पूर्व केन्द्रीय मंत्री हंसराज अहीर ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष पद संभाला

Published

on

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 2 दिसम्बर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री हंसराज अहीर ने आज राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया। उनकी इस नियुक्ति पर महाराष्ट्र मित्र मंडल फरीदाबाद के पदाधिकारियों ने बुक्के देकर उनके कार्यालय में स्वागत किया। इस मौके पर महाराष्ट्र मित्र मंडल फरीदाबाद के राजेन्द्र पांचाल, प्रवीन राठौड़ सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद नायब सैनी, भाजपा ओबीसी मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिलकर सहित गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com