Connect with us

Faridabad NCR

श्री सिद्धदाता आश्रम में विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए गए फलों के पौधे  

Published

on

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फलों के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने भक्तों के संग बड़ी संख्या में पपीता, जामुन, अमरूद आदि फलों के पौधे लगाए। यह पौधे वैकुंठवासी गुरु महाराज की समाधि स्थल, परिक्रमा मार्ग आदि स्थानों पर लगाए गए।
इस अवसर पर स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि वृक्षों को हमारे जीवन में सर्वाधिक महत्व है। यह हमारे लिए प्राणवायु उत्सर्जित करते हैं वहीं भोजन भी प्रदान करते हैं। यही नहीं हमारे जीवन में पल पल पर प्रयोग में आने वाली वस्तुएं भी हमें वृक्षों से ही मिलती हैं। इनमें कपड़ा, कागज और भोजन भी शामिल हैं। लेकिन मनुष्य धार्मिक आस्था के साथ वृक्षों का पूजन तो करता है परंतु उनको लगाने की आदत विकसित नहीं कर पाया है। जबकि हमें अपने जीवन में कम से कम 10 पौधे तो अवश्य ही लगाने चाहिए और उनको बड़ा कर वृक्ष बनने तक पालना चाहिए।
गुरु महाराज ने कहा कि अच्छा तो यह हो कि हम हर वर्ष 10 पौधे लगाएं लेकिन यदि जीवन में भी 10 पौधे लगाकर बड़े कर सकें तो बहुत नेक कार्य होगा। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने देखा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन के लिए किस प्रकार मारामारी हुई थी। जिसने हमें ऑक्सीजन प्रदान की, उसके प्रति हम श्रद्धावनत थे। वह प्राणवायु ही तो है। लेकिन ऑक्सीजन देने वाले वृक्षों के प्रति हम कोई कृतज्ञता प्रकट नहीं करते हैं। यह बिल्कुल गलत बात है।
उन्होंने मौजूद सभी भक्तों से पेड़ लगाने और अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आश्रम द्वारा समय समय पर वृक्ष रोपे जाते हैं और उन्हें सरंक्षण दिया जाता है। यही कारण है कि आश्रम एक पल्लवित हरित क्षेत्र है।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com