Connect with us

Faridabad NCR

गामा फिजियो केयर व दर्द निवारण क्लिनिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित

Published

on

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 13 अक्टूबर। प्राइम टाइम रिसर्च मीडिया के द्वारा दिल्ली में एक दिवसीय ’10वें ग्लोबल हेल्थकेयर सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सुप्रसिद्द गामा फिजियो केयर व दर्द निवारण क्लीनिक के संचालक डॉ. जितेंद्र सिंगला, डॉ. पूजा सिंगला को पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर के द्वारा उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
क्लिनिक के डायरेक्टर डॉ जितेंद्र सिंगला ने कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कहा कि “हमें गर्व है कि हमें इस उत्कृष्टता पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया है, और हम अपने रोगियों के उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखेंगे।”
फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. जितेंद्र सिंगला ने कहा कि आज स्वास्थ्य सेवाओं में अद्वितीय प्रदर्शन की ख्याति राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त की है। राष्ट्रीय स्तर के सम्मान से क्लिनिक के सभी कर्मचारियों में खुशी की लहर है और उत्साह से भरे हुए है।
वहीं फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. पूजा सिंगला ने सम्मान को स्वीकार करते हुए कहा, “हम इस सम्मान के लिए आभारी हैं और इसके लिए हमारे साथी कर्मचारियों और रोगियों का साथ जरूरी है। हम आगे भी उत्कृष्टता की ओर बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं और फिजियोथेरेपी के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सुधार करने के लिए हमारे प्रयास जारी रहेंगे।”
गामा फिजियो केयर व दर्द निवारण क्लिनिक की तरफ से प्राइम टाइम रिसर्च मीडिया और मिस्टर सुनील गावस्कर का गहरा आभार व्यक्त किया जाता है। यह सम्मान उनके अद्वितीय सेवाओं की मान्यता है और स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान को प्रशंसा देने का एक अवसर प्राप्त हुआ है।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com