Faridabad NCR
गाँव चलो अभियान भाजपा के चुनाव प्रचार में साबित होगा मील का पत्थर : वोहरा
![](https://hindustanabtak.com/wp-content/uploads/2024/02/21ceb187-9a25-46ab-bdc8-020d09e7f9a5.jpg)
Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 10 फ़रवरी। गाँव चलो अभियान के तहत आज भाजपा जिला अध्यक्ष राज कुमार वोहरा ने बडखल विधानसभा के बूथ नम्बर 19 और 20 पर जिला कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा के साथ जनसंपर्क अभियान किया और बूथ के लोगों के साथ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में चर्चा की।
उनके साथ इस अवसर पर तुषार मेहंदीरत्ता, राधेश्याम गांधी, गोविंद भाटिया, रवि शंकर, सुनील भाटिया आदि उपस्थित रहे। ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि गाँव चलो अभियान भाजपा के चुनाव अभियान में एक मील का पत्थर साबित होगा। गाँव चलो अभियान के दौरान भाजपा के प्रवासी नेता और कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को गाँव चलो अभियान के साथ जोड़कर भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने के साथ बूथ पर भाजपा का वोट शेयर बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इस अभियान के माध्यम से फरीदाबाद के सभी बूथों को मजबूत कर फरीदाबाद लोकसभा सीट को पहले से ज्यादा मतों से जीत कर तीसरी बार मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री ताऊ मनोहर लाल के नेतृत्व में पंक्ति में खड़े सबसे अंतिम व्यक्ति को सशक्त कर मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।