Connect with us

Faridabad NCR

गोल्डी अरोड़ा बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष

Published

on

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : फरीदाबाद भाजपा के जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली की स्वीकृति से बुधवार को जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में भाजपा जिला सचिव के पद पर कार्यरत गोल्डी अरोड़ा को उनकी मेहनत और पार्टी के प्रति समर्पण भावना के तहत कार्य करने पर जिला उपाध्यक्ष पद नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोल्डी अरोड़ा ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि मुझ जैसे आम कार्यकर्ता को पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर जो उत्साहवर्धन किया है, उसके लिए वह सभी का आभारी हूं और पहले से ज्यादा पार्टी के लिए मेहनत करके संगठन को मजबूत करने का काम करुंगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं को जितना मान सम्मान इस पार्टी में मिलता है, उतना किसी अन्य पार्टी अथवा दल में नहीं मिलता। गौरतलब है कि गोल्डी अरोड़ा तीन साल से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री पद पर कार्यरत रहे थे, पिछले डेढ़ साल से वह भाजपा जिला सचिव पद पर आसीन थे और उनकी मेहनत को देखते हुए पार्टी ने उन्हें अब भाजपा जिला उपाध्यक्ष पद देकर पदोन्नत किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com