Chandigarh
हरियाणा टूरिज़्म कर्मचारी संघ एवं सर्व कर्मचारी संघ ने मांगो की अंदेखी करने से अकरोशित होकर एक दिन की सांकेतिक भूख़ हड़ताल का आयोजन

Panchkula Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 09 जुलाई। रैड बिशप पंचकूला में हरियाणा टूरिज़्म कर्मचारी संघ सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने परियतंकर्मचारियों की मांगो की अंदेखी करने से अकरोशित होकर एक दिन की सांकेतिक भूख़ हड़ताल का आयोजन चेयरमैंन मित्रपाल राणा की अध्यक्षता में किया।मंच का संचालन उप महासचिव राजबीर गिरी ने किया। भूख़ हड़ताल में राज्य कमेटी के नेताओ ने भाग लिया, जिसको सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला पंचकुला व पर्यटन निगम पंचकुला के कर्मचारियों ने प्रोत्साहित किया। 08-06-23 को एथनिक इंडिया राई में राज्य कमेटी की मीटिंग में लिए गये फ़ैसलों के तहत 07-07-23 से निगम के सभी कॉम्पलेक्शों में गेट मीटिंग करके 09-07-23 पंचकूला में एक दिन की भूख़ हड़ताल कर दिनांक 11-07-23 से 29-08-23 तक आठ ज़ोनल धरने दिये जाएँगे और 12-09-23 को जगाधरी यमुनानगर में पर्यटन मंत्री के निवास पर पूरे प्रदेश के निगम कर्मचारी ज़ोरदार प्रदर्शन कर घेराव करेंगे। हड़ताल को चेअरमैन मित्रपाल राणा,राज्य प्रधान सुरेश नोहरा,महा सचिव सुभाष देसवाल राज्य उप प्रधान युद्धवीर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि ब्लॉक ईयर 2020-23 की एलटीसी तुरंत देने,2006 व 2014 में ईपीएफ शेयर में हुए भेदभाव को दूर करने, आऊटसोर्स पर एच.के.आर. एन. के तहत लगे कर्मियों वर्दी, ई.एस.आई. कार्ड, अनुभव के आधार पर वेतनवृद्धी, रेगुलर कर्मचारियों को कैसलेस मेडिकल सुविधा,निगम में कार्यरत सभी वर्गों की पदोन्नति करने,वेतन का केंद्रीयकरण,कर्मचारियों के सेवा नियम,निजीकरण पर रोक,निगम में स्थाई भर्ती करने,कोशल रोज़गार बंद करने और रिटायर कर्मचारियों का हिसाब किताब समय पर देने आदि माँगों पर पर्यटन प्रशासन कतई गंभीर नहीं है,जिसकी वजह से कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर हैं। हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ ने इन समस्याओं को पर्यटन प्रशासन के सामने पत्राचार व वार्ता के दौरान उठाकर इनका समाधान करवाने के लिए लगातार प्रयास किया है। उन्होंने पर्यटन प्रशासन को चेताया कि वक़्त रहते माँगो को पूरा नहीं किया तो दिनाँक 12-09-23 को पर्यटन का कर्मचारी भारी तादात में पर्यटन मंत्री के निवास पर जाकर ज़ोरदार प्रदर्शन करेंगे।
भूख हड़ताल को एसकेएस ज़िला पंचकुला के प्रधान श्रवण कुमार जाँगड़ा, राज्य कमेटी के नेता सुरेश पुनिया, दिगम्बर सिंह, टीकाराम शर्मा,विरेंद्र शर्मा, लच्छीराम, मुरारीलाल, सुरेंद्र चाँदना, जयलाल जगता, सुभाष बिधुड़ी, मामराज, अशोक कुमार, सुनील कुमार, महावीर, सुभाष ग्रेवाल व सत्यवान और अमित कुमार आदि नेताओ ने भी संबोधित किया।