Connect with us

Faridabad NCR

हरियाणा टुरिज़म कर्मचारी संघ ने फ़रीदाबाद गोल्फ़ क्लब में किया विरोध प्रदर्शन

Published

on

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 12 जुलाई। गोल्फ़ क्लब फ़रीदाबाद में हरियाणा टुरिज़म कर्मचारी संघ सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के कर्मचारियों ने क्लब के प्रधान लच्छीराम की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया गया। मंच का संचालन प्रेस सचिव टीकाराम शर्मा ने किया। प्रदर्शन को सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान सुभाष लाम्बा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल की आड़ में सरकार ने मजदूर, छात्र, किसान व जनता का शोषण व गुमराह किया। ज़िला प्रधान अशोक कुमार व ज़िला संगठन सचिव मुकेश बेनिवाल ने हरियाणा टुरिज़म कर्मचारियों की माँगों का समर्थन किया। प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए राज्य प्रधान सुरेश नोहरा ने कहा कि पर्यटन कर्मियों के परिवारों को खाने पीने के लाले पड़ गए है स्कूल वाले फ़ीस के लिए प्रताड़ित करते है।क्योंकि अभी तक तीन महीने से वेतन नही मिला है। महासचिव सुभाष देसवाल ने कहा कि पर्यटन केंद्रो में पैरामेडिकल स्टाफ़ व डाक्टर्ज़ ठहरे हुए है पर्यटन स्टाफ़ उनकी चौबीसों घंटे सेवा में लगा रहता है इसलिए पर्यटन स्टाफ़ को कोरोना फ़्रंट लाइन वर्कर का दर्जा देकर सभी सरकारी सुविधाएँ दी जायें। प्रेस सचिव टीकाराम शर्मा ने निजीकरण पर कहा कि सरकार पर्यटन की बेस क़ीमती ज़मीनों को अपने चहेतों को बेचना चाहती है। पर्यटन कमीशनर एम डी सिन्हा ने गोल्फ़ क्लब फ़रीदाबाद में खुलकर कहा था कि गोल्फ़ क्लब को बेचने के लिए जल्दी से पार्टी लाओ।संघ इस बयान की कठोर शब्दों में निंदा करता है। वरि उप प्रधान युधवीर सिंह, उपप्रधान डिंग़मबर सिंह सचिव विरेंदर शर्मा ने गोल्फ़ क्लब के आदान प्रदान अधिकारी ने हरे भरे पेड़ों की जो कटाई करवाई थी उसकी कड़े शब्दों में निंदा की, अशोक कुमार, मुरारीलाल, राजेश यादव, सुभाष चंद, मनोज कुमार रतिराम, कल्लूराम ने लम्बित सेवा नियम, एल टी सी, जनवरी 2020 से बकाया महँगाई भत्ता, सेवेन्थ पे का हाउस रेंट आदि माँगों को ज़ोर तोड़ से रखा।
कर्मचारियों की उक्त माँगों को लेकर 15-07-2021 को ज़िला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com