Connect with us

Faridabad NCR

जय सेवा फाउंडेशन के द्वारा बत्रा हॉस्पिटल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : जय सेवा फाउंडेशन के द्वारा बत्रा हॉस्पिटल सेक्टर 31 में आज महिलाओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक राजेश नगर विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरियाणा संपर्क प्रमुख गंगा शंकर मिश्र के द्वारा कैंप का उद्घाटन किया गया।

जय सेवा फाउंडेशन के संस्थापक विमल खंडेलवाल के द्वारा अतिथियों का सम्मान माला एवं दुपट्टे के द्वारा किया गया।

विधायक राजेश नागर ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन में महिलाओं को स्वास्थ्य की देखभाल का महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है। इसमें महिलाएं नियमित आवश्यक चेकअप्स और टेस्टिंग करवा सकती हैं, जैसे कि मांगरोग जांच, प्रग्नेंसी की जांच, हॉर्मोनल जांच, और स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग। यह महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल को सुनिश्चित करने में मदद कर सकता है और समस्याओं को पहचानकर सही समय पर उपचार करने में मदद कर सकता है। यह आवश्यक होता है कि महिलाएं नियमित अंतराल पर डॉक्टर से मिलें और स्वास्थ्य जांच कराएं।इस कार्यक्रम के लिए में जय सेवा फाउंडेशन एवं बत्रा हॉस्पिटल को बहुत-बहुत बधाई प्रेषित करता हूं।

गंगा शंकर मिश्र ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से बीमारी का समय रहते पता लगाना और उपचार शुरू करना बेहद महत्वपूर्ण होता है। बीमारी के पहले लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और एक चिकित्सक की सलाह लेकर अपना उपचार सुनिश्चित करना चाहिए। सभी सामाजिक धार्मिक संगठन समाज के लोगों के लिए इस प्रकार का आयोजन निरंतर रूप से करते रहना चाहिए। सभी साधुवाद के पात्र हैं।
डॉ रितिक ने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों का उपचार विभिन्न चरणों में किया जा सकता है। समय रहते अगर यदि बीमारी का पता चल जाता है तो उपचार हर प्रकार से संभव है। इसलिए नियमित रूप से आज हमारे द्वारा लोगों को इस विषय में बताया गया कि वह अपने आप भी अपनी जांच कर सकती हैं।

जय सेवा फाउंडेशन की महिला अध्यक्ष ने बताया की उनकी संस्था के द्वारा निरंतर इस प्रकार के कैंप का आयोजन किया जाता रहता है। गांव के आंचल में भी निरंतर इस प्रकार के कैंपों का आयोजन किया जाएगा।

विमल खंडेलवाल ने बताया कि हम सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए समय-समय पर नियमित रूप से अपनी जांच करानी चाहिए। स्वस्थ आदमी ही राष्ट्र का निर्माण करता है। नियमित रूप से हम लोगों को व्यायाम करना चाहिए।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com