Connect with us

Faridabad NCR

हरियाणा में बिन पर्ची बिन खर्ची योग्यता के आधार पर दी जा रही हैं सरकारी नौकरी : पं. मूलचंद शर्मा 

Published

on

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 4 सितम्बर। भाजपा संगठन द्वारा कालांवाली विधानसभा का प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पं. मूलचंद शर्मा का भाजपा जिला अध्यक्ष रेणु शर्मा एवं पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र देशु सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।
कालांवाली विधानसभा पहुंचते ही पं. मूलचंद शर्मा ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और लगातार हो रही बारिश की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने रोड़ी स्थित संत रविदास भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया।
अपने संबोधन में पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा राज में कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान किया जाता है। उन्होंने आह्वान किया कि लगातार चल रही बारिश के बीच भाजपा कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मानव सेवा का कार्य करें।
विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में बिन पर्ची, बिन खर्ची के आधार पर योग्य युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में कालांवाली विधानसभा की जनता प्रदेश और देश की तरक्की के लिए भाजपा को समर्थन देकर कमल खिलाने का कार्य करेगी। इस मौके पर महामंत्री घनश्याम शर्मा,सर्वजीत उपाध्यक्ष,गुरमेल चेयरमैन ब्लाक समिति सहित गणमान्य जन मौजूद रहे।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com