Connect with us

Faridabad NCR

महा चौपाल पर सांस्कृतिक संध्या में ए.आर. रहमान के के.एम. सूफी एंसेंबल ग्रुप की सूफी गायकी का दर्शकों ने लिया आनंद

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 15 फरवरी। 38 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में कला एवं संस्कृति विभाग, हरियाणा व पर्यटन निगम हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार की सांस्कृतिक संध्या सूफी गायकी के नाम रही। ए.आर. रहमान के के.एम. सूफी एंसेंबल ग्रुप ने बेहतरीन सूफी गायकी से दर्शकों का देर रात तक मन मोहे रखा।
कला एवं संस्कृति विभाग, हरियाणा व पर्यटन निगम हरियाणा की ओर से मेला परिसर में हर संध्या को शानदार बनाने के लिए सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रमों का आयोजन 23 फरवरी तक निरंतर किया जा रहा है। इसमें हर रोज देश-विदेश के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा दी जा रही प्रस्तुतियां दर्शकों को खूब लुभा रही हैं।
के.एम. सूफी एंसेंबल ग्रुप ने शुक्रवार संध्या को महा चौपाल पर ख्वाजा मेरे ख्वाजा…, ऐ मेरे दाता ऐ मेरे मौला…, अली मौला… अली मौला… अली-अली, पिया हाजी अली… सहित अनेक सूफी गायकी से पर्यटकों का देर रात तक निरंतर मनोरंजन करते रहे। इन सूफी कलाकारों ने हरियाणा सरकार द्वारा उन्हें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का निमंत्रण देने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और विरासत एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा का धन्यवाद व्यक्त किया है। इस अवसर पर हरियाणा पर्यटन निगम के एम.डी. डॉ. सुनील कुमार, जी.एम. आशुतोष राजन सहित अन्य अधिकारी व काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com