Connect with us

Faridabad NCR

उत्तर प्रदेश ब्राह्मण सम्मेलन मे प. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने किया भगवान परशुराम का जयघोष व ब्राह्मण रत्न अवार्ड से किया सम्मानित

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : उत्तर प्रदेश ब्राह्मण समाज द्वारा पंचशील इंटर कालेज सैक्टर – 91 नोएडा जिला गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश मे आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन मे बतौर विशिष्‍ट अतिथि पंहुचे पण्डित सुरेन्द्र शर्मा बबली राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ब्राह्मण सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह जिन बच्चो ने खेल शिक्षा के क्षेत्र मे उपलब्धी हासिल की हो व जिन महानुभावो ने सामाजिक धार्मिक पर्यावरण के क्षेत्र मे कार्य किए हो उन्हे सम्मानित किया गया। इसी कड़ी मे पण्डित सुरेन्द्र शर्मा बबली को उनके सामाजिक धार्मिक सनातन संस्कृति जनमानस की भलाई के लिए समर्पित कार्य के लिए ब्राह्मण रत्न अवार्ड से सम्मानित किया। पण्डित सुरेन्द्र शर्मा बबली ने आयोजन मण्डल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डाक्टर महेश शर्मा सांसद, पं नानकचंद मास्टर परमानन्द सोनू सरपंच, सुरेश प्रधान, योगेन्द्र शर्मा, गीता शर्मा, अविनाश शर्मा, उमाशंकर प्रधान, शिवराम शर्मा राजीव शुक्ला, पीयूष द्विवेदी, शेलेश शर्मा, नीरज शर्मा, शंकर सहित सम्मानित महानुभाव उपस्थित रहे।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com