Connect with us

Faridabad NCR

श्री बाँके बिहारी मंदिर में श्री सीता राम परिवार के ऊपर गुंबद बनाने के कार्य का शुभांरभ

Published

on

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 15 मार्च। श्री बाँके बिहारी मंदिर नंबर-5, रेलवे रोड एन आई टी फरीदाबाद में श्री सनातन धर्म सभा द्वारा श्री सीता राम परिवार के ऊपर सामान्य गुंबद की जगह एक ख्रूबसूरत गुंबद बनाने के कार्य का शुभारंभ संस्था के प्रधान महंत ललित गिरि गोस्वामी जी, अशोक अरोड़ा (सरपरस्त), एन एल गोसाईं (सरपरस्त),सतीश अरोड़ा  द्वारा किया गया। शुभ मुहंर्त में पंडित विनोद शास्त्री द्वारा मंहत ललित गिरी गोस्वामी के हाथों 5 ईटों की पूजा, मिस्त्री की करनी, हथौडा का पूजन किया उसके पश्चात पूरे विधि विधान से मंत्रोचार कर संस्था के सभी पदाधिकारियों का हाथ लगवा के कलश स्थापना कर के निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इस मौके पर मंहत ललित गिरी गोस्वामी ने बताया कि श्री बाँके बिहारी मंदिर के अन्य गुंबद की तरह इस गुंबद को भी खूबसूरत और भव्य बनाया जाएगा। उन्होनें कहा कि इस गुंबद को राजस्थान के मशहूर कारीगर प्यार सिंह द्वारा बनाया जाएगा जिन्होनें देश के कई मंदिरो का निर्माण किया है। उन्होनें बताया कि इस निर्माण कार्य में सतीश अरोड़ा, तलवार भगत जी व स्वर्गीय मास्टर सूरज भान अरोड़ा तीनों परिवार भी आर्थिक सहयोग कर रहे हैं।
Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com