Connect with us

Faridabad NCR

जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय में किया झंडारोहण

Published

on

Spread the love
Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : श्री सिद्धदाता आश्रम परिसर में संचालित स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेयरमैन जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने झंडारोहण किया और सभी को देश के 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश को असंख्य लोगों की कुर्बानियों के बाद आजादी प्राप्त हुई है। इस आजादी को हमें अक्षुण्ण रखने के लिए हर संभव प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, ऐसे में हमें ध्यान रखना होगा कि देश को आगे की ओर ले जाना है। लेकिन इसके लिए अपनी संस्कृति को नहीं भूलना है। उन्होंने कहा कि देश के सभी नागरिकों को आजादी के इस अमृत महोत्सव में सम्मिलित होना चाहिए।
स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि देश को चलाने के लिए संविधान की रचना की गई। हमारे ऊपर यह जिम्मेदारी है कि हम देश की एकता, अखंड़ता को बनाए रखने के लिए कार्य करें। हमारे देश के वीर सैनानी, देशभक्तों के बलिदान से आजादी मिली है। हमें उनकी शहादत मजबूत राष्ट्र बनाने की प्रेरणा देती है। स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने बताया कि देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तरक्की कर रहा है और वह जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज का युग शिक्षा का युग है। इसलिए सभी लगन से शिक्षा प्राप्त करें। शिक्षा हमें अनुशासित बनाती है। बिना अनुशासन के शासन नहीं चलता है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्रों ने संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी भाषाओं में गणतंत्र दिवस का स्वागत किया। उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भी लोगों को गणतंत्र के साथ जोडऩे का प्रयास किया। स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने सभी बच्चों, शिक्षकों एवं पुजारियों को जरूरत का सामान पुरस्कार स्वरूप दिया। वहीं आए सभी भक्तों को प्रसाद प्रदान किया।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com