Faridabad NCR
विधायक मूलचंद शर्मा ने जताया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और शिक्षा मंत्री का आभार

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 11 जून। बल्लभगढ़ से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी द्वारा बल्लभगढ़ विधानसभा के सेक्टर-23 में सरकारी कॉलेज निर्माण हेतु HPGCL की 5 एकड़ भूमि को उच्च शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने के ऐतिहासिक निर्णय पर हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
विधायक मूलचंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 18 महीने पहले उन्होंने कॉलेज की नई इमारत के लिए सरकार के पास प्रस्ताव भेजा था, जब वह स्वयं पूर्व में उच्चतर शिक्षा मंत्री रहे थे।
उन्होंने बताया कि फिलहाल में इस कॉलेज की कक्षाएं खेड़ी गुजरान स्थित राजकीय महाविद्यालय में लगती है। लेकिन अब वह दिन दूर नहीं जब सेक्टर 23 के अंदर बनने वाले इस कॉलेज में कक्षाएं लगेगी और बेटा और बेटियां इस कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करेंगे। विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा को शिक्षा का हब बनाने के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहे हैं और आज उसी का परिणाम है कि आजादी के 75 साल बाद बल्लभगढ़ विधानसभा में सेक्टर 2 में श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविद्यालय के बाद सेक्टर 23 में लड़का और लड़कियों के लिए यह कॉलेज बनकर तैयार होगा जिससे आसपास के इलाके के लोगों को भी इसका सीधा लाभ पहुंचेगा।
विधायक मूलचंद शर्मा ने बताया की पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कॉलेज को मंजूरी दी थी लेकिन जमीन हस्तांतरण नहीं हो पाया था जो अब लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा मंजूरी मिली है उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ-साथ हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा का भी आभार व्यक्त किया है।